Badaun News: सैदपुर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बदायूं, अगस्त 20 -- Badaun News: क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। तेज बारिश से खेतों में पानी भरने से मक्का की फसल को नुकसान है तो कई जगह जलभराव और कीचड़ की वजह से भी लोग परेशान हैं। लगातार बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मक्का की तैयार फसल को बारिश से काफी नुकसान होने की आशंका है। खेतों में पानी भरने और फसल के गिरने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा इसका भय भी उनको सता रहा है। किसानों का कहना है कि मक्का की फसल इस समय कई जगह तैयार होने की स्थिति में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.