Badaun News: सेप्टिक टैंक में गिरा गोवंश, पूरी रात चला रेस्क्यू, नहीं बची जान
बदायूं, अक्टूबर 6 -- Badaun News: आपस में लड़ते हुए एक गोवंश निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में जा गिरा। उसे बचाने के लिए पुलिस, गौ रक्षा दल और स्थानीय लोगों ने पूरी रात रेस्क्यू अभियान चलाया। संकरी गली के कारण जेसीबी मौके तक नहीं पहुंच सकी। हलका सिपाही ने वर्दी उतारकर टैंक में उतरकर भी गोवंश को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद उसकी जान नहीं बच सकी। क्षेत्र की नगर पंचायत मुड़िया निवासी महिपाल पुत्र रामप्रसाद के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान सोमवार रात दो गोवंश आपस में लड़ते हुए निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में जा गिरे। पुलिस मौके पर पहुंची और गोवंश को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। घटनास्थल तक जाने वाली गली बेहद संकरी होने के कारण जेसीबी मशीन मौके तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.