Badaun News: सुरक्षित बचपन की निगरानी समिति कारागार का निरीक्षण किया
बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: । बदायूं, संवाददाता।संयुक्त निगरानी समिति द्वारा जिला कारागार का मंगलवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान समिति ने बच्चों की आवश्यकताओं की समीक्षा की। बच्चों को स्वास्थ्य, शिक्षा, योजनाओं से लाभांवित किये जाने के लिये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एसीएमओ बाल रोग विशेषज्ञ को समिति द्वारा जरूरी निर्देश दिये गये।वर्तमान में 11 बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे हैं। एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति नंद किशोर पाठक, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, प्रीती कौशल, सामाजिक कार्यकर्ता भवंरपाल सिंह, पूनम यादव, जेलर शैलेश कुमार सोनकर, अनन्या अत्री डिप्टी जेलर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.