Badaun News: सुरक्षा और सुविधा परखने डीएम-एसएसपी पहुंचे मेला ककोड़ा
बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: मेला ककोड़ा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। बुधवार को डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने मेला स्थल का निरीक्षण कर घाटों से लेकर पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों तक की पड़ताल की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने घाटों, विभिन्न शिविरों, सीसीटीवी कैमरों, वॉच टावर, पार्किंग, प्रकाश, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भी जायजा लिया। मेला स्थल के नक्शे का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधार के निर्देश दिए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर डीएम ने कहा कि मेला ककोड़ा जिले का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.