Badaun News: सुबह के समय झमाझम, फिर रिमझिम बारिश जारी
बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। सुबह को झमाझम बारिश हुई तो दोपहर बाद से रिमझिम बारिश दिन भर होती रही। इससे मौसम सुहावना रहा तो झमाझम बारिश की वजह से शहर से लेकर देहात तक लोग जलभराव की समस्या से जूझते रहे। जलभराव की वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कतों सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह आठ बजे तक 36 एमएम बारिश रिकार्ड की। बारिश के चलते जिले भर में बिजली सप्लाई ठप रही। इधर बारिश से मिर्च संग सब्जियों को नुकसन हुआ है। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद रविवार को सुबह से दिन भर रुक रुककर बारिश होती रही। हालांकि रविवार को ज्यादा तेज बारिश नहीं हुई फिर भी हल्की बारिश और इसके बाद गिरी फुहार से मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार को रात से आसमान में बादल छाए रहे। सोमवार को सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.