बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: वजीरगंज, संवाददाता। नगर में सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि वजीरगंज के वार्ड नंबर 9 में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां पर ठेकेदार मनमाने तरीके से घटिया निर्माण सामग्री लगा रहा है। शिकायत करने वालों ने कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत वजीरगंज के वार्ड नंबर नौ में पोशाकी तिवारी के घर से प्रकाश के घर तक कराए जा रहे सीसी सड़क निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्धारित मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता प्रेमशंकर और हिमांशु ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर नगर पंचायत क...