Badaun News: सीसी सड़क निर्माण को लेकर विवाद, चार पर मुकदमा
बदायूं, जुलाई 5 -- Badaun News: वजीरगंज/सैदपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पुसगंवा निवासी अफसर हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान इरफान सड़क को उनकी ओर अधिक बढ़ाने की बात कह रहा था। अफसर हुसैन का कहना है कि उन्होंने दोनों तरफ बराबर निर्माण कराने की बात कही थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर इरफान, तौफीक, छोटे और मुनीर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने अफसर हुसैन और उनके बेटे आसिफ के साथ मारपीट की। दोनों को चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.