बदायूं, जुलाई 4 -- Badaun News: बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरासोल कुंवर सहाय पट्टी में सुबह हादसे में युवक की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शाम को गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी कुर्बान मलिक 28 वर्ष पुत्र मोहम्मद नबी गांव में चीनी के बताशे बनाने का काम करता था। रोज की तरह वह बृहस्पतिवार सुबह तड़के बताशे बनाने के लिए भट्ठी जलाने जा रहा था। इसी दौरान सीढ़ियां उतरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे गिर पड़ा।गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: शौचालय में गए युवक का पैर फिसला, गिरने से मौत परिजन आननफानन में उसकी मदद के लिए पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही ग...