बदायूं, अगस्त 20 -- Badaun News: किसान दिवस पर विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें सीडीओ गामिनी सिंगला ने किसानों की समस्यायें सुनी। सीडीओ ने किसानों की समस्यायें तुरंत दूर करा दीं। सीडीओ ने किसानों को कृषि विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ लेने को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: प्राथमिकता के आधार पर करें किसानों की समस्याओं का निरस्तारणकिसानों के स्वागत किसान दिवस का शुभारंभ उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने किसानों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुये किया। उन्होंने सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की। साथ ही फसल बीमा योजना की जानकारी दी। बताया कि ऋणी किसान अपने सक्रिय किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 31 अगस्त तक धान, मक्का, बाजरा, उड़द एवं तिल की फसलों का बीमा करा सकते हैं, जो किसान फसल बीमा नहीं...