Badaun News: सीट बेल्ट न लगाने पर 48 के चालान काटे
बदायूं, जुलाई 6 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता।सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा रविवार के लिये शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में चार ओवरलोड वाहन सीज कर दिये, साथ ही चार शराब के नशे में चालक मिलने पर कार्रवाई की।चेकिंग अभियान में 48 सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग न करने एवं पांच चालान वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप न लगे होने पर किये। चेकिंग में आठ वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं मिली, इनके भी चालान काट दिये। 15 ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाया गया। एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन हरिओम, पीटीओ अभिनव चौधरी, यातायात पुलिस से ललित कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.