Badaun News: सीकरी में बवाल के बाद शांतिपूर्ण तनाव, पुलिस-पीएसी तैनात
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: बिसौली/फैजगंज,संवाददाता। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर मंगलवार को हुए बवाल के बाद बुधवार को गांव में शांतिपूर्ण स्थिति रही। माहौल को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पर हमले के अगले दिन सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी रही। पुलिस और पीएसी की एक प्लाटून गांव में तैनात रही। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया और एडीएम वित्त दिन भर गांव में डेरा डाले रहे और हालात पर नजर रखते रहे। मंगलवार को कई घंटे तक चले बवाल के दौरान पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया गया था। हमले में पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों के चोटिल होने के साथ कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। घटना के बाद बुधवार को प्रशासन ने किसी भी संभावित तनाव से निपटने के लिए फोर्स को गांव में ही बनाए रखा। एसपी देहात और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.