Badaun News: सीकरी कांड पर सांसद चंद्रशेखर के तेवर तल्ख, सरकार से मांगा जवाब
बदायूं, अगस्त 28 -- Badaun News: बदायूं। गांव राजा की सीकरी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को शुरू हुए विवाद के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर भीम आर्मी चीफ नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सवालों की झड़ी लगा दी है। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि एक सप्ताह से चल रही तैयारियों के दौरान पुलिस और एलआईयू क्या कर रही थी। चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि सीकरी में भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषितों-वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न और परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर मंगलवार को विवाद शुरू हुआ। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को बेहद चिंताजनक बताया। आजाद ने लिखा कि उनकी ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.