Badaun News: सीएचसी में लैब बंद होने की जानकारी पर मीडियाकर्मी से अभद्रता
बदायूं, सितम्बर 4 -- Badaun News: स्थानीय सीएचसी में लैब बंद होने की वजह से जांचें न होने की बात पूछने पर वहां खुद को लैब टेक्नीशियन बताने वाला युवक आग बबूला हो गया। उसने मीडियाकर्मी को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद फोन पर भी धमकी देते हुए कहा कि उसका खून खौल रहा है। इस धमकी का ऑडियो वायरल हो रहा है। धमकी भरे इस ऑडियो के बाद मीडिया कर्मी के साथियों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गुरुवार को प्रदीप कुमार सीएचसी पहुंचे, जहां पर पता चला कि पिछले कुछ दिनों से यहां संचालित लैब पर खून की जांच नहीं हो रही है, जबकि इस वक्त बुखार फैला हुआ है इसलिए बुखार की जांचें जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि वह जांच की उम्मीद लिए यहां आते हैं लेकिन उनकी जांच नहीं हो पा रही हैं। प्रदीप कुमार सभी मरीजों की बात सुनने के बाद लैब की ओर गए तो लैब बंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.