Badaun News: सीएचसी का सीडीओ ने किया निरीक्षण, खामियों पर नाराजगी
बदायूं, सितम्बर 25 -- Badaun News: उझानी। सीडीओ गामिनी सिंगला ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर कमियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एमओआईसी को सुधार के निर्देश दिए। सीडीओ ने प्रसूता वार्ड, इमरजेंसी, एनटीपीसीआई डॉट लैब, किचन और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का देखी। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। चिकित्सा अधीक्षक को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर सीएचसी का निरीक्षण किया गया है, जिसमें कुछ कमियां मिली हैं। जिन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. प्रभाकर मिश्रा, सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.