Badaun News: सिलेंडर में आग लगने पर बचाव के तरीके बताए
बदायूं, सितम्बर 19 -- Badaun News: तहसील परिसर में मॉकड्रिल के माध्यम से लोगों को आगजनी और दुर्घटनाओं के दौरान बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने तथा सड़क पर दुर्घटना होने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई। मॉकड्रिल में बताया गया कि सिलेंडर में आग लगने पर घबराने के बजाय सावधानी बरतते हुए गैस की आपूर्ति बंद करने का प्रयास करना चाहिए। आग फैलने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और दमकल विभाग को तत्काल सूचना देने के तरीके भी समझाए गए। इस मौके पर एसडीएम गौरव आर्य, तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार साहू, रविंद्र सिंह पटेल, सूरज भारती, हरिओम सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.