बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में एक बार थमने के बाद फिर से बुखार फैल चुका है। इस बार जानलेवा हो चुका बुखार लोगों की जान ले रहा है। गांव में बुखार की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दो महिलाओं की मौत के बाद गांव में बुखार को लेकर दहशत फैल रही है। गांव में पहले बुखार फैला था तो स्वास्थ्य शिविर लगाए गए थे, लेकिन इसके बाद गांव की ओर ध्यान नहीं दिया गया जिस वजह से एक बार फिर से बुखार का प्रकोप बढ़ गया। गांव सिमर्रा भोजपुर में कुछ दिन पहले बुखार फैला था तो उस वक्त कई लोग डेंगू पॉजिटिव निकले थे। यह भी पढ़ें- Agra News: डेंगू व बुखार का हॉट स्पॉट बना गांव इटऊआ गांव में उस वक्त बुखार को लेकर दहशत थी। गांव में डेंगू, बुखार फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यहां कई दिन तक स्वास्थ्य शि...