बदायूं, अक्टूबर 18 -- Badaun News: तहसील क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर और उलैया गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविरों में बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार और परामर्श दिया गया। जांच के दौरान डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड का कोई भी संक्रमित मरीज नहीं मिला। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सिमर्रा भोजपुर में पंचायत घर पर लगे शिविर में 132 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 92 लोगों की डेंगू, 81 की मलेरिया और 45 लोगों की टाइफाइड की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। शिविर में डॉ. नीरज कुमार, तापस भारद्वाज समेत स्वास्थ्य टीम मौजूद रही। वहीं, क्षेत्र के उलैया गांव में आयोजित शिविर में 96 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 46 लोगो...