बदायूं, सितम्बर 29 -- Badaun News: सिपाही की फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी पर बिसौली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने तेजाब पी लिया। उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सिपाही जीशान समेत उसके भाई-बहन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिसाली का रहने वाला आरोपी सिपाही वर्तमान में हरदोई जिले में तैनात है। आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। वह लगातार लड़की को धमकी देता रहा। इससे परेशान हो कर सोमवार को पीया युवती ने तेजाब पी लिया। मुरादाबाद में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...