Badaun News: सिंगापुर से नहीं पहुंची डिवाइस, पांच दिन से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: जिला अस्पताल में पांच दिन से सीटी स्कैन नहीं हो पा रहे हैं। वजह रही कि तेज वोल्टेज आने से सीटी स्कैन मशीन, दो कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य उपकरण फुंक गए। इसके बाद बाहर से आई इंजीनियरों की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू करते हुए कंप्यूटर, प्रिंटर को सही कर दिया। मगर, सीटी स्कैन की एक डिवाइस सिंगापुर से आनी है। सीटी स्कैन मशीन सही न होने से व्यवस्था बिगड़ गई है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में सिंगापुर से दूसरी डिवाइस आएगी, इसके बाद सीटी स्कैन सेवा शुरू होगी। बीते शुक्रवार रात अचानक तेज वोल्टेज आ गए। इससे सेंटर में लगे दोनों कंप्यूटर फुंक गए। प्रिंटर और सीटी स्कैन मशीन की दो डिवाइस भी खराब हो गईं। सीटी स्कैन सेंटर इंचार्ज ने सूचना संबंधित कंपनी को दी तो इंजीनियरों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। तीन दिन में इंजीनियरों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.