बदायूं, सितम्बर 22 -- Badaun News: गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कश्यप समाज के लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन करते हुये राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में विनोद साहनी हत्याकांड की निष्पक्ष न्यायिक जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराये जाने की मांग की। इसके साथ पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस व पुलिस सुरक्षा दी की भी मांग गी। सोशल मीडिया पर मृतक को अपशब्द कहने वालों पर कठोर कार्रवाई को कहा। इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं कश्यप महासभा के जिलाध्यक्ष कुंवर धर्मेंद्र कश्यप एडवोकेट, सपा नेता नत्थूराम कश्यप, सुभासपा के जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप, सामाजिक न्याय पार्टी के जिलाध्यक्ष महावीर कश्यप, संदीप कश्यप, म्याऊं प्रधान कुंवरपाल कश्यप, चंगासी प्रधान नरोत्तम कश्यप, गयोति प्र...