Badaun News: सावन में शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिलने से श्रद्धालुओं में आक्रोश
बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: थाना एवं कस्बा फैजगंज बेहटा के वार्ड संख्या-1 स्थित शिव मंदिर में सावन माह के दौरान शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिलने से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालते हुए मामले की जानकारी जुटाई। बताया गया कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त किया है। श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के साथ मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर शांत कराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.