बदायूं, अगस्त 2 -- Badaun News: बदायूं/उसावां, संवाददाता। कांवड़रूट पर सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी और ताला लटकने के साथ ही सड़कों में गड्ढे, अंधेरा छाए रहने जैसी खबर पर डीएम अवनीश कुमार राय ने एडीएम प्रशासन अरुण कुमार को कांवड़ रूट का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। हिन्दुस्तान अखबार ने शनिवार के संस्करण में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाओं को उजागर किया तो डीएम ने खबर का संज्ञान लिया। डीएम की सख्ती के बाद दिन भर कांवड़ रूट पर सभी सार्वजनिक शौचालयों के ताले खुलवाए गए और साफ सफाई कराई गई। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने उसावां इलाके में कांवड़ रूट के सभी सार्वजनिक शौचालय देखे, उनकी खामियों को दूर कराय। कांवड़ रूट पर तीन ब्लॉक में 18 सार्वजनिक शौचालय हैं। एडीएम प्रशासन ने उसावां नगर पंचायत की ओर से कांवड़ रूट पर 160 स्ट्रीट लाइट पोल लगाने के लिए...