बदायूं, जुलाई 25 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के असधरमई गांव में प्रेम नगर में सार्वजनिक भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं बुधपाल कश्यप, नन्हे कश्यप, सुरेश कश्यप, विजय कश्यप और राहुल कश्यप का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने सार्वजनिक भूमि पर अपने निजी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने 18 जुलाई को आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी。 यह भी पढ़ें- Badaun News: सार्वजनिक भूमि विवाद में दोनों पक्षों ने दी शिकायतशिकायत का समाधान ग्रामीणों के अनुसार, शिकायत के बाद थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बीट आरक्षी को ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कथित रूप से वाहन नहीं हटाए ग...