Badaun News: सामाजिक संगोष्ठी में एकजुटता एवं विकास पर बल : राजीव
बदायूं, अगस्त 1 -- Badaun News: दातागंज, संवाददाता। नगर में सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक राजीव कुमार सिंह ने प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारा ही किसी भी क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है। विधायक ने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। शिक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है। विधायक ने कहा कि दातागंज के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना मेरी प्राथमिकता है। समाज के सहयोग से दातागंज को सशक्त, समृद्ध एवं विकसित विधानसभा बनाया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.