Badaun News: सात दिन बाद जिला अस्पताल में शुरू हुई सीटी स्कैन सेवा
बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: बदायूं। जिला अस्पताल में सात दिन बाद सीटी स्कैन सेवा शुरू हो गई। सात दिन पहले जिला अस्पताल में तेज वोल्टेज आने से सीटी स्कैन सेंटर में उपकरण फुंक गए थे। दो कंप्यूटर, प्रिंटर, इंवर्टर, बैट्री फुंकने के साथ ही सीटी स्कैन मशीन की दो डिवाइस फुंक गई थीं। इसके बाद छह दिन से बाहर से आई इंजीनियरों की टीम मरम्मत कार्य में जुटी रही। इस बीच सीटी स्कैन मशीन की एक डिवाइस तो इंजीनियरों ने सही कर दी और दूसरी डिवाइस के लिए सिंगापुर से डिमांड की गई थी। दूसरी डिवाइस आने के बाद मशीन सही हो गई। शनिवार को मशीन पूरी तरह से दुरुस्त होने के बाद सीटी स्कैन किए गए। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर में अचानक हाई वोल्टेज आ गए थे। रात के समय अचानक तेज वोल्टेज आए तो उस वक्त सीटी स्कैन का कार्य चल रहा था। इस वजह से कंप्यूटर से लेकर सीटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.