Badaun News: साइकिल टच होने पर दो युवतियों में कहासुनी, मारपीट
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: एसबीआई बैंक के पास गुरुवार सुबह साइकिल से जा रही एक युवती की साइकिल पैदल जा रही दूसरी युवती से टच हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों युवतियां एक-दूसरे से मारपीट करने लगीं। सड़क पर दोनों के बीच हाथापाई होती देखकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। इसी दौरान स्कूल जा रहे कुछ बच्चों ने दोनों युवतियों के बीच पहुंचकर झगड़ा शांत कराने और उनका बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उनकी बात नहीं मानी। काफी देर तक दोनों के बीच मारपीट होती रही। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों युवतियां एक-दूसरे के साथ हाथापाई करती नजर आ रही हैं। घटना के बाद वीडियो तेजी से लोगों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.