Badaun News: सांड़ पकड़ने की ड्यूटी से कार्य मुक्त हों सफाई कर्मी
बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: बदायूं। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष लालबहादुर ने पदाधिकारियों संग डीपीआरओ को ज्ञापन दिया। जिसमें कांवड़ रुट पर सांड़ पकड़ने के लिये लगाये गये सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सांड़ पकड़ने का अनुभव नहीं है। जिसकी वजह से सफाई कर्मचारी सांड़ पकड़ने में असमर्थ हैं। सफाई कर्मचारियों के लिये साड़ पकड़ने की डयूटी से हटाया जाये एवं जो सफाई का कार्य है वह कराया जाये। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बीते दिनोंउझानी में कार्यरत सफाई कर्मचारी बंटू कांवड़ रोड कछला पर सांड़ पकड़ रहे थे, उसी समय अचानक सांड़ ने जान लेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उसे उझानी स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सफाई कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.