Badaun News: सांड़ के हमले में किसान घायल
बदायूं, अक्टूबर 7 -- Badaun News: बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के बदरपुर गांव में बुधवार रात सांड़ के हमले में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गये। किसान रात में लघुशंका के लिए उठे थे। जैसे ही वह घर के गेट के पास पहुंचा, वहां खड़े सांड़ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सांड़ ने किसान की जांघ में सींग मार दिया और कई बार उठाकर जमीन पर पटक दिया। किसान की चीखपुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया। बदरपुर गांव निवासी रामकृष्ण पुत्र खूबी सिंह (46) खेती-किसानी करते हैं। बुधवार रात वह घर में सो रहे थे। रात में लघुशंका के लिए उठे और घर के बाहर गेट की ओर गए। इसी दौरान गेट पर पहले से खड़े सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से किसान संभल नहीं सके। सांड़ ने उन्हें सींग से उठाकर पटक दिया। इसके बाद भी सांड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.