Badaun News: सांड़ की लड़ाई में भरभराकर गिरा मकान, महिला सहित दो घायल
बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: बिसौली। क्षेत्र के वीरमपुर गांव में शुक्रवार को लड़ते-लड़ते दो सांड़ पक्के मकान से जा टकराये। सांड़ के टकराने से पक्का मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान में मौजूद महिला व युवक घायल हो गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घर में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। घायलों को लिये सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मलबे में दबकर घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि गांव निवासी हाकिम सिंह का पक्का मकान है। शुक्रवार को मकान के पास दो सांड़ आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़ाई के दौरान दोनों सांड़ एक मकान की दीवार से जोर-जोर से सिर टकराने लगे। कुछ देर बाद अचानक मकान की दीवार भरभराकर गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.