Badaun News: सहसवान में सिडको बनायेगा रोडवेज बस स्टैंड
बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: नगर में लंबे समय से चली आ रही रोडवेज बस स्टैंड निर्माण की मांग को शासन ने मंजूरी दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था का चयन कर लिय गया है। संबंधित संस्था द्वारा जल्द रोडवेज बस स्टैंड बनाने का कार्य शुरू कराया जायेगा। अत्याधुनिक बस स्टैंड को तैयार करने में करीब तीन करोड़ का बजट खर्च होगा। एमएलसी वागीश पाठक का रोडवेज बस स्टैंड मंजूर कराने में अथक प्रयास रहा। नगर के विकास और यात्रियों की सहूलियत के लिये उन्होंने लखनऊ स्तर पर इस फाइल को न सिर्फ आगे बढ़वाया, बल्कि लगातार पैरवी कर बजट भी मंजूर कराया। एमएलसी के प्रयास से मंजूरी मिल गयी और काम शुरू कराने को बजट भी जारी हो गया है। इसके बाद स्थानीय स्तर पर परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा कार्यदायी संस्था में सिडको का चयन किया गया है। कार्यदायी संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.