Badaun News: सहसवान में बीच सड़क पर बाइक सवार को सिपाहियों ने पीटा
बदायूं, जुलाई 5 -- Badaun News: सहसवान, संवाददाता। नगर में बाइक सवार से मारपीट करते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक सवार युवक से मारपीट की जा रही है।शनिवार को वायरल हुआ वीडियो सहसवान के बाजार विल्सनगंज स्थित मुख्य चौराहे का बताया जा रहा है। इसमें बाइक सवार युवक को वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने पहले गले में गमछा डालकर गिरा दिया और उसके बाद मारपीट की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर भी पिटाई की। पीड़ित युवक की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि वह बाहर हैं, इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.