बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: सहसवान, संवाददाता बदायूं। नगर में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक और संगीन मामला सामने आया है। बिना पंजीयन संचालित पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर पर प्रसव के लिए आई गर्भवती महिला को ऑपरेशन थियेटर में तड़पता छोड़कर वहां का स्टाफ भाग गया। बदायूं ले जाते समय जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मामले की शिकायत सीएमओ से की गई है। सहसवान के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी 35 वर्षीय इमारत जहां को प्रसव पीड़ा होने पर नगर के बिना पंजीयन संचालित पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर पर भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद उसके पति जीशान ने बताया कि उसकी पत्नी इमारत जहां को शनिवार की सुबह 8:30 बजे प्रसव पीड़ा होने पर हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां आरोप है कि भर्ती करते ही अस्पताल प्रबंधन ने इमरजे...