Badaun News: सहसवान में आज लगेगा वृहद रोजगार मेला
बदायूं, नवम्बर 17 -- Badaun News: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार 17 नवंबर को सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में मेला सुबह 10 बजे से लगेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार मेले में 15 से अधिक कंपनियां तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। हाईस्कूल से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक और कौशल विकास डिप्लोमा धारक 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.