बदायूं, सितम्बर 28 -- Badaun News: सहसवान कोतवाली क्षेत्र में हुई दो घटनाओं में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। पशु बाजार में सिपाही को डीसीएम से कुचलने की कोशिश और एसबीआई एटीएम तोड़कर कैश निकालने के प्रयास के मामलों में पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दोनों मामलों की धाराओं को लेकर भी सवाल हैं। पशु बाजार में सिपाही को कुचलने की कोशिश के मामले में पुलिस ने डीसीएम बरामद कर ली, लेकिन चालक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। आरोप है कि सिपाही को जान से मारने की नीयत से डीसीएम चलाई गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने चालक की लापरवाही से वाहन चलाने के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। यह भी पढ़ें- कमांडो वर्दी, पिस्टल, बोर्ड, आईडी... सासाराम में 5 नकली पुलिसकर्मी गिरफ्तार; करते थे लूटपाट घटना के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही है। वाहन...