बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: बदायूं। ससुराल से लौटे ग्रामीण का शव गांव के बाहर ट्यूबवेल के गर्डर पर फंदे से लटका मिला। अधेड़ का मोबाइल घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर और बाइक घटनास्थल के पास मिली, जिसके बाद परिवार के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अधेड़ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला बिसौली कोतवाली के हरदासपुर गांव के जंगल का है। यहां के रहने वाले सूरजपाल 55 वर्ष पुत्र सीताराम सोमवार को रामपुर जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नादरगंज स्थित ससुराल बाइक से गए थे। शाम को वह घर लौट रहे थे, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने तलाश की तो वह गांव के बाहर सरकारी ट्यूबवेल के गाडर पर फंदे से लटके मिले। परिवार वालों ने ...