Badaun News: ससुराल जा रही नवविवाहिता को रोका, परिजनों से की मारपीट
बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। ससुराल जा रही नवविवाहिता का रास्ता रोककर अभद्रता, जातिसूचक गालियां देने, विरोध करने पर महिला और उसके देवर से मारपीट तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिठामई का है। गांव की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी छह जुलाई 2026 को हुई थी। एक अगस्त की शाम करीब छह बजे बेटी अपने पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। रमपुरिया भानपुर भट्ट के पास गिरीश बाबू, किशनपाल उर्फ भूरे पुत्र केदार मौर्य व अजय पुत्र सत्यपाल मौर्य ने उन्हें रोक लिया। गिरीश बाबू ने बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक गालियां दीं। बेटी ने तुरंत अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.