Badaun News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बदायूं, जुलाई 3 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता।क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गुरूवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।थाना उघैती क्षेत्र के गांव धरैरा निवासी 28 वर्षीय रविंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह का विवाह कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द में हुआ था। बुधवार शाम रविंद्र अपनी ससुराल आया था। परिजनों ने बताया कि रास्ते में उसने किसी संदिग्ध नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए बिल्सी नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, उसकी हालत लगातार गंभीर होती गई और कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.