बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: भारतीय बेरोजगार पार्टी सवर्ण समाज के स्थापना दिवस पर लखनऊ के अंबर होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार द्विवेदी ने कहा कि सरकार को यूजीसी कानून वापस लेकर सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए तत्काल आयोग का गठन करना चाहिए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रीति सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, अरुण भार्गव, सचिन कुमार सक्सेना, राजवीर सिंह सोलंकी, सर्वेश चतुर्वेदी, डॉ. नेहा मिश्रा सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सवर्ण आयोग के गठन पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...