बदायूं, सितम्बर 16 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में सोमवार शाम भाजपा नेताओं के परिवारों के बीच लाठी-डंडे और पथराव हुआ था। दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। जिला मंत्री नीटू पाल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

घटना का विवरण सोमवार शाम करीब छह बजे भारत सिंह अपने घर के सामने ट्रैक्टर धो रहे थे। तहरीर में आरोप है कि ट्रैक्टर की मिट्टी और कीचड़ लोकेश के मकान की ओर जा रहा था। विरोध करने पर भारत सिंह ने पानी का पाइप उनकी बेटी दिव्या की ओर उछाल दिया, जिससे वह भीग गई। आरोप है कि विरोध के बाद भारत सिंह ने अपने चचेरे-तहेरे भाइयों को बुला लिया। लोहे की रॉड और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोगों ने घर मे...