Badaun News: सर्वा में घर में घुसकर महिला और बेटों से मारपीट
बदायूं, अगस्त 16 -- Badaun News: पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसे लोगों ने महिला और उसके दो बेटों के साथ मारपीट की। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। घटना के दौरान पथराव भी हुआ। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू कर दी है मारपीट की घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सर्वा गांव में शनिवार शाम को हुई। गांव की रहने वाली गुड्डो देवी पत्नी स्वर्गीय हरिओम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह घर पर थीं, तभी पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर तीनों ने गुड्डो देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके बेटों प्रवीन और शिवम ने बचाने का प्रयास किया तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.