Badaun News: सर्वा में कूड़े के ढेर व गंदगी फैला रही संक्रामक रोग
बदायूं, अक्टूबर 6 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव सर्वा में इन दिनों बीमारी और बदहाल सफाई व्यवस्था ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गांव में किट से की गई जांच में डेंगू के चार संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। गांव सर्वा में फैले बुखार के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को डॉ. अन्नू अग्रवाल की देखरेख में टीम गांव पहुंची। टीम में लैब टेक्नीशियन राजकुमार और कौशल कुमार शामिल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी के बीच गांव की सफाई व्यवस्था भी चिंता का कारण बनी हुई है। मुख्य मार्ग से गांव में प्रवेश करते ही कई स्थानों पर कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं। नालियों की स्थिति भी खराब है और उनमें गंदा पानी व कीचड़ जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने नियमित सफाई की मांग की है।ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह के मुताबिक करीब काफी दिनों से गांव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.