Badaun News: सर्पदंश से युवक की मौत, जन्माष्टमी का कार्यक्रम स्थगित
बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: युवक की अलीगढ़ में सर्पदंश से मौत हो गई। युवक को रात में चारपाई पर सोते समय सांप ने डस लिया था। सुबह वह मूर्छित अवस्था में मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जन्माष्टमी का धार्मिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। उसहैत के वार्ड नंबर नौ निवासी विनोद कुमार 40 वर्ष पुत्र जगदीश पुजारी टैक्सी कार चलाने का काम करते थे। वह तीन दिन पहले टैक्सी की बुकिंग लेकर बंगाल गए थे। वहां से लौटते समय अलीगढ़ के ग्राम अतरौली में रिश्तेदारी में रुक गए। बताया गया कि रात में चारपाई पर सोते समय किसी सर्प ने उन्हें डस लिया, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं हो सकी। सुबह परिजनों ने विनोद को चारपाई पर मूर्छित अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ के जिला अस्पताल ले जाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.