Badaun News: सर्दी में नहीं ठिठुरेंगी गायें, तिरपाल से की जायेगी आड़
बदायूं, नवम्बर 1 -- Badaun News: आगामी दिनों में सर्दी के मौसम में गोवंश को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिये सीडीओ गामिनी सिंगला ने जिले के सभी बीडीओ को सर्दी की शुरुआत से पहले गोशालाओं में पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं। सीडीओ ने कहा कि गोवंश कहीं भी खुले आसमान के नीचे नहीं होना चाहिये। इसके साथ ही शेड को अधिक सर्दी होने पर तिरपाल से कवर्ड किया जाये। अभिगांव एवं ब्यौर की घटना के बाद अफसर गोवंशों के संरक्षण को लेकर पूरी तरह से सजग हैं एवं गोवंश की देखरेख में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। इसी क्रम में सीडीओ ने जिले के सभी बीडीओ को निर्देश दिये हैं कि सर्दी की दस्तक से पहले ही जिले की सभी गोशालाओं को चारों तरफ से तिरपाल की आड़ लगाकर सुरक्षित कर दिया जाये, जिससे ठंडी हवाओं के कारण गायें बीमार न पड़ें। सीडीओ गामिनी सिंगला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.