Badaun News: सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, भाकियू ने किया प्रदर्शन
बदायूं, अक्टूबर 1 -- Badaun News: तहसील क्षेत्र के गांव खितौरा भगवंत में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। भाकियू के नेता भारत सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों द्वारा कब्जा हटाने के लिए कहने पर वह गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगता है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम गौरव आर्या से मुलाकात कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.