Badaun News: सरकारी क्रय केंद्र खुलने में देरी, धान बिक्री को किसानों की कतार
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: जिले में धान की कटाई शुरू हो चुकी है, लेकिन सरकारी धान क्रय केंद्र अब तक चालू नहीं हुये हैं। इसके चलते किसान अपनी उपज को औने-पौने दाम में बिचौलियों एवं व्यापारियों को बेचने के लिये मजबूर हैं। जिसकी वजह से किसानों को नुकसान हो रहा है। धान की नई फसल से बाजार में पहुंचने लगी है, लेकिन सरकारी धान क्रय केंद्र अब तक नहीं खुले हैं। सरकार ने इस बार धान खरीद की शुरुआत के लिये 15 अक्टूबर की तारीख तय की है। ऐसे में फसल तैयार होने और सरकारी खरीद शुरू होने के बीच के इस अंतर का सीधा नुकसान स्थानीय किसानों को उठाना पड़ रहा है। गुरुवार के लिये उझानी मंडी में बड़ी संख्या में किसान अपनी धान की उपज बिक्री को पहुंचे। किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों की अधिक संख्या होने के चलते बरेली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या बन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.