Badaun News: समितियों पर किसानों से अभद्रता करने वाले सचिवों पर कार्रवाई की मांग
बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: बदायूं। राष्ट्रीय युवा विकास संगठन ने डीएपी की कालाबाजारी के साथ ही सोसायटियों पर किसानों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त किया है। इस संबंध में संगठन ने सहायक आयुक्त सहकारिता को ज्ञापन सौंपकर सोसायटियों पर अभद्रता करने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही किसानों को निर्धारित दामों पर डीएपी मुहैया कराए जाने की भी मांग की गई। शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा विकास संगठन के संस्थापक दिग्विजय शाक्य ने संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विवेक कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जिले में किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रही है। डीएपी की बड़े स्तर पर कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसान अगर सोसायटी पर डीएपी लेने जाता तो कई समितियों के सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.