बदायूं, जुलाई 25 -- Badaun News: बिल्सी। भाकियू टिकैत ने नगर पालिका परिषद बिल्सी क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पालिका प्रशासन को ज्ञापन दिया। संगठन जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा कि बरसात के मौसम में नगर के अधिकांश वार्डों में जलभराव, टूटी पुलियाएं, बदहाल सफाई व्यवस्था और खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन शांतिपूर्ण आंदोलन करेगा। ज्ञापन में कहा गया कि बारिश के दौरान अधिकांश वार्डों की गलियों और सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है। इनके शीघ्र निर्माण और मरम्मत की मांग की गई। भाकियू ने सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि खैरी और बरनी मार्ग पर लंबे समय से पालिका कूड़ा डलवा रही है। साथ ही नगर...