Badaun News: समझौते के बहाने बुलाकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला
बदायूं, सितम्बर 10 -- Badaun News: बेटों के ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद में समझौते का झांसा देकर बुलाने के बाद परिवार के लोगों से मारपीट करने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि घर में घुसकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से तीन लोगों को बुरी तरह पीटा गया। हमले में सभी के शरीर पर चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरोता का है। दातातगंज कोतवाली के असहैत कस्बे के वार्ड नंबर दो के रहने वाले सुखराम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके बेटों के ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर समझौते का झांसा देकर शंकरपाल, अंकरपाल, सूरजपाल और प्रेमपाल पुत्रगण त्रिलोकी ने उसे परिवार सहित सरोता बुलाया था। सात सितंबर को सुखराम अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचा। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.