बदायूं, अक्टूबर 31 -- Badaun News: बदायूं। ई-रिक्शा से सब्जी लेकर मंडी जा रहे किसान को बसोमा रेलवे अंडरपास के पास गोली मारने और पांच हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। किसान ने हमलावर को पहचानने का दावा किया है। मेडिकल जांच में गनशॉट इंजरी नहीं मिलने पर पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।बसोमा निवासी राहुल पुत्र स्वर्गीय नंदलाल शनिवार तड़के ई-रिक्शा से सब्जी लेकर मंडी जा रहा था। आरोप है कि गांव के पास रेलवे अंडरपास पर मुंह बांधे एक युवक ने तमंचा दिखाकर उसका ई-रिक्शा रोक लिया। विरोध करने पर गोली चला दी। राहुल के मुताबिक, गोली उसके सिर के पास से निकल गई और वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया। राहुल का दावा है कि छीना-झपटी के दौरान हमलावर के चेहरे से कपड़ा हट गया था, जिससे उसने उसे पहचान लिया। ...