बदायूं, अक्टूबर 6 -- Badaun News: नगर पंचायत वजीरगंज के वार्ड नंबर 10 में तैनात सफाई कर्मी पर सफाई के दौरान गेट के सामने नाली की गंदगी डालने और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करते हुए झाड़ू से मारने का प्रयास करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर वार्ड निवासी लेखपाल शर्मा ने नगर पंचायत वजीरगंज में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप है कि सफाई कर्मी को वार्ड नंबर 10 में तैनात हुए करीब तीन दिन ही हुए हैं। आरोप है कि सफाई के दौरान वह नाली से निकली गंदगी घरों के दरवाजों के सामने डाल देता था। इस संबंध में वार्ड निवासी ने नायक सफाई कर्मी को फोन पर शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सफाईकर्मी का रास्ता रोककर मारपीट, सिर पर डंडे से हमला इसके बाद सफाई कर्मी से गेट के सामने गंदगी न डालने के लिए कहा गया था। आरोप है कि सोमवार...